ग्वालियर: तानसेन नगर से दो अज्ञात चोरों ने बुलट मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना रात्रि 2.52 बजे की है। 185 तानसेन नगर लक्ष्मी डेयरी के पास रहने वाले संजय मित्तल ने हजीरा थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल घर के नीचे 185, तानसेन नगर में खड़ी थी।
रात में जब सभी सो रहे थे तब दो चोर बुलेट का लाॅक तोड़कर ले गए। सुबह देखा तो बुलेट गायब थी। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने व स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद भी बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर बाइक ले जाते दिख रहे हैं।
