बस देर से आई तो चाबी निकाल ले गए युवक

सीहोर। बीती रात इंदौर से जबलपुर जाने वाली निजी बस जिला मुख्यालय पर विलंब से पहुंची तो बुकिंग कराने वाले युवक इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने पहले तो बस स्टाफ से बुकिंग के पैसे वापस लिए फिर बस की चाबी निकालकर चलते बने. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की तरफ रवाना किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय मंडी निवासी मुकेश बैरागी, अमन बैरागी व प्रीतम ने इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली निजी बस में टिकट बुक कराए थे. बताया जाता है कि बस निर्धारित समय से देरी से आई. जिससे तीनों युवक आक्रोशित हो गए. उन्होंने पहले तो बस स्टॉफ के साथ बदसलूकी की. उनसे टिकट के पैसे वापस लिए और जाते- जाते बस की चाबी निकालकर ले गए. इस दौरान बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे. बस स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. थाना कोतवाली से पुलिसकर्मी पहुंचे और पहले तो सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया और फिर चाबी ले जाने वाले युवकों की तलाश प्रारंभ की. कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों मुकेश बैरागी, अमन बैरागी और प्रीतम के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

तंबाकू के दुष्परिणाम से बचाव के लिए किया सचेत

Sun Jun 1 , 2025
सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने […]

You May Like