इंदौर: शहर में भीषण गर्मी से उपजे जल संकट और जन प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के एसीएस ने आज रेसिडेंसी कोठी में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में महापौर और सांसद ने टैंकर और हाइड्रेड बढ़ाने के लिए सरकार से 50 करोड़ रुपए पानी समस्या के लिए देने की बार कही. यही नहीं नेताओं ने नगर निगम चुंगी क्षति पूर्ति के पैसे भी देने की मांग की है.
पिछले पंद्रह दिनों से शहर में पानी को लेकर लगभग हर इलाके में जनता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है. इस समय शहर में भीषण जल संकट गहराया हुआ है. अखबारों और टीवी चैनलों में प्रमुख खबर पानी नहीं मिलने और जनता द्वारा मटके फोड़कर प्रदर्शन की बन रही है. स्थिति गंभीर बनने के बाद सरकार के ओर से वर्तमान पेयजल आपूर्ति की स्थिति और जनप्रतिनिधियों के समस्या के निदान को लेकर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एसीएस और इंदौर संभाग प्रभारी अनुपम राजन आज इंदौर आए.
राजन ने जनप्रतिनिधियों से जलसंकट को लेकर वर्तमान हालात पर चर्चा की. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक में सरकार से 50 करोड़ रुपए की राशि अलग से जल प्रबंधन व्यवस्था करने के लिए मांग की. महापौर भार्गव ने कहा कि शहर बहुत बढ़ गया है और जनसंख्या में भी इजाफा हो गया. शहर में 4 हजार बोरिंग सुख गए हैं और 6 सौ टैंकरों से भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है. वर्तमान में नए हाइड्रेंड बनाने, टैंकर भुगतान और कुछ जगह पानी पाइप लाइन बदलने और सुधारने के लिए फंड के जरूरत है. सरकार पानी को लिए 50 करोड़ रुपए सहायता राशि नगर निगम को दे.
्रंइंजीनियर की कर्मी की पूर्ति का मुद्दा भी रखा
सांसद शंकर लालवानी ने भी शहर में व्याप्त पानी के समस्या के लिए विशेष सहायता राशि के रूप में 50 करोड़ इंदौर नगर निगम को जल व्यवस्था बनाने के लिए मांग की है. साथ ही जल प्रदाय व्यवस्था किसी अनुभवी को सौंपने के उक्त दोनों की मांग का समर्थन सभी विधायकों ने भी किया. एसीएस के सामने निगम के जल प्रदाय से जुड़े पूर्व कर्मचारियों, अनुभवी अधिकारी को संविदा पर रखने और इंजीनियर की कमी की पूर्ति का मुद्दा भी जनप्रतिनिधियों ने रखा.
चुंगी क्षतिपूर्ति देने की मांग दोहराई
एसीएस राजन के सामने महापौर ने नगर निगम चुंगी क्षति पूर्ति राशि के 400 सौ करोड़ देने की भी मांग दोहराई, ताकि शहर में नए क्षेत्रों में विकास और पानी के व्यवस्था करने में मदद मिलेगी. एसीएस राजन ने कहा कि आपकी मांग और समस्या भोपाल मुख्यमंत्री को बताकर निराकरण करने की बात करेंगे. बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, संभागायुक्त डॉ. सुदामा खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक मौजूद थे
