बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट: चितरंगी क्षेत्र में आक्रोश

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बोदा से एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बुजुर्ग राम विशाले बैगा को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग असहाय हालत में जमीन पर पड़े हैं और आरोपी लगातार उनके साथ मारपीट कर रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश का माहौल है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन रहा है।

हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सिंगरौली पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Next Post

हाईकोर्ट में तीन माह का भ्रूण लेकर पहुंचा, मचा हडक़ंप

Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर । हाईकोर्ट में सोमवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक व्यक्ति तीन माह का भ्रूण लेकर पहुंचा। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे लेकर व्यक्ति को थाने लेकर आ गई जिससे सघन पूछताछ की जा रही है। उसने खुद की जान को भी खतरा बताया है, फिलहाल पूरा […]

You May Like

मनोरंजन