किसानों को सुविधा, मंडी की आय बढ़ी दिनों दिन बढ़ रही लहसुन प्याज की आवक

ब्यावरा। स्थानीय कृषि उपज मंडी में करीब दो माह पूर्व लहसुन, प्याज की खरीदी शुरु किए जाने से जहां किसानों को अपने समीप की ही मंडी में लहसुन, प्याज बेचने की सुविधा मिली है वहीं मंडी को भी एक अच्छी खासी आय की प्राप्ति होने लगी है. विदित है कि पूर्व में नरसिंहगढ़ मंडी में ही लहसुन, प्याज की खरीदी की जाती थी किंतु विगत दो माह पूर्व ब्यावरा स्थित कृषि उपज मंडी में भी लहसुन और प्याज की खरीदी प्रारंभ कर दी गई, इससे आसपास क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा हुई है.

पहले जाते थे 30 किमी दूर

स्थानीय कृषि उपज मंडी में लहसुन एवं प्याज की खरीदी शुरु होने से आसपास एवं दूर दराज क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा हुई है. समीप ही मंडी में लहसुन एवं प्याज का विक्रय हो पा रहा है. वहीं टेक्स के रुप में कृषि मंडी की आय में भी इजाफा हुआ है. कई किमी दूर जाना पड़ता था

ब्यावरा मंडी में लहसुन, प्याज की खरीदी के पूर्व जिले की नरसिंहगढ़ कृषि मंडी में ही लहसुन एवं प्याज की खरीदी की जा रही थी. राजगढ़, कालीपीठ, ब्यावरा, सुठालिया क्षेत्र के किसानों को लहसुन, प्याज का विक्रय करने नरसिंहगढ़ मंडी जाना पड़ रहा था. ब्यावरा एवं आसपास क्षेत्र से नरसिंहगढ़ मंडी जाने पर करीब 35 किमी का सफर तय करना पड़ रहा था. अब ब्यावरा मंडी में ही खरीदी प्रारंभहोने से इतना लम्बा सफर एवं इस पर होने वाला व्यय बच रहा है. इसी प्रकार सुठालिया क्षेत्र से भी किसान लहसुन, प्याज लेकर ब्यावरा मंडी आ रहे है. 9 अक्टूबर को स्थानीय कृषि मंडी में 620 क्विंटल लहसुन एवं 980 क्विंटल प्याज की आवक रही. मंडी की आय बढ़ी

ब्यावरा कृषि मंडी में लहसुन, प्याज की खरीदी शुरु होने तथा अच्छी आवक के चलते मंडी की आय में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है. मंडी का 1 प्रतिशत टेक्स खरीदी से प्राप्त हो रहा है. यानि 100 रुपये पर 1 रुपये मंडी टेक्स लग रहा है. मंडी में मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को लहसुन, प्याज की खरीदी की जा रही है.

Next Post

विक्रम विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, सम्राट विक्रमादित्य की भावना का जीवंत रूप

Fri Oct 10 , 2025
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अवंतिका ऐसी नगरी है जिसका न आदि है न अंत, यह हर युग में जीवंत रही है। महाकाल की यह भूमि कालचक्र की साक्षी है और इसकी हर धूल में संस्कृति और […]

You May Like