
इंदौर. लसूडिया थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरियादिया पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने और रिलेशनशिप में रहने का दबाव बना रहा था.
फरियादिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं, उसने बताया कि आरोपी आकाश माथुर पिता भारत सिंह माथुर, निवासी स्लाइस-3, स्कीम नंबर-78 विजय नगर, उसके घर के पास किराये के मकान में रहता था. दीवाली के दिन आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फोटो वीडियो बना लिए. इसके बाद आरोपी उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा और रिलेशनशिप में रहने का दबाव डालता रहा. परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं, जिसके बाद फरियादिया ने पुलिस की शरण ली. थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
