शिवराज सिंह बंगाल के जूट किसानों और महिलाओं से संवाद करेंगे

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे में जूट किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। श्री चौहान पीएम‑किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना, एमएसपी, विकसित भारत- जी राम जी, ग्रामीण सड़क और आवास तथा पंचायतों को मिलने वाले कोष जैसे कार्यक्रमों की सचिवालय में आयोजित होने वाली बैठक में समीक्षा करेंगे।

श्री चौहान केंद्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान भी जायेंगे और वहां जूट किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बात करेंगे। श्री चौहान इन किसानों से जूट की खेती में आ रही चुनौतियों की बात सुनेंगे और साथ साथ जूट की बेहतर किस्मों, बाजार और प्रसंस्करण की आसान तकनीकों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में महिलाओं के समूहों को जूट आधारित उत्पाद और छोटे उद्यम खड़े करने के तरीके बताए जाएँगे, ताकि गांवों में आय और रोजगार दोनों बढ़ें। श्री चौहान का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक का भी कार्यक्रम है।

.....

Next Post

बैटरियों से भरे ट्रक में लगी आग

Mon Jul 13 , 2026
सिवनी:जिले के नेशनल हाईवे-44 पर कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग होने वाली बैटरियों से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने […]

You May Like