मुंबई में ब्याही युवती को दहेज के लिए सताया, पति ने दी दूसरी शादी की धमकी

इंदौर. शहर की एक युवती ने मुंबई के डोंबिवली में ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने दहेज में 10 लाख रुपए नहीं लाने पर न केवल शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, बल्कि दूसरी महिला से शादी करने की धमकी भी दी.

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पाराशर नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर पति परेश जाधव, ससुर जाधव सिंह और अन्य रिश्तेदार प्रियंका के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज में 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जा रहा था. ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार ताना मारते, अपमानित करते और प्रताड़ित करते रहे. पति परेश ने स्पष्ट कहा कि जब तक वह 10 लाख रुपए लेकर नहीं आएगी, तब तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि पति ने उसे यह भी धमकी दी कि वह दूसरी महिला से शादी कर लेगा और उसे छोड़ देगा. मानसिक रूप से टूट चुकी महिला अब मायके में रह रही है और इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस की शरण ली है. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है और मुंबई पुलिस को भी आवश्यक जानकारी भेजी जा रही है.

Next Post

टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब पर वोट क्लब शुरु,पर्यटकों को मिलेगा वॉटर स्पोर्ट्स का अनुभव

Sat Jul 19 , 2025
टीकमगढ़।टीकमगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महेंद्र सागर तालाब में वोट क्लब की शुरुआत की गई है। शनिवार को कलेक्टर विवेक श्रोतिय, एसपी मनोहर मंडलोई और नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने पूजा अर्चना के साथ क्लब का उद्धाटन किया। झांसी की एक कंपनी को इस प्रोजेक्ट […]

You May Like