मोदी का पुन: प्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय: यादव

भोपाल, 10 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश के आनंदपुर धाम में शुक्रवार 11 अप्रैल को वार्षिक वैशाखी मेले के अवसर आयोजित कार्यक्रम में पधारने पर उनका अभिनन्दन किया है।

डॉ. यादव ने कहा कि 24 और 25 फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने के दो माह के अंदर प्रधानमंत्री श्री मोदी का मध्यप्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेशवासियों के मन में आनंद और उत्साह भरने का माध्यम बना है। मध्यप्रदेश सरकार और प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत के लिए आतुर हैं। निश्चित रूप से श्री मोदी की उपस्थिति से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत को अक्षुण्ण बनाये रखने के हमारे प्रयासों को नयी शक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पर निरंतर विकास और विश्वास के आशीर्वाद की वर्षा के लिए समस्त नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनन्दन करता हूँ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश दौरे की जानकारी देते हुए कहा, हम देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर बाद करीब 3:15 बजे मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा।

 

Next Post

सम्राट विक्रमादित्य की यशोगाथा से परिचित होगी दिल्ली:यादव

Thu Apr 10 , 2025
भोपाल, 10 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘विक्रमोत्सव 2025’ के अंतर्गत देश और प्रदेश की सभी पीढ़ियों को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित्र, विशेषकर उनके पराक्रम, शौर्य, दानशीलता, न्यायप्रियता और सुशासन से अवगत कराया जा रहा है। इसी श्रृंखला में दिल्ली […]

You May Like