
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत डुंगरिया में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन श्रमिकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को नाजुक हालत में इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पिपरिया कला बेलखेड़ा निवासी अरविंद सिंह (28) बीती रात ग्राम डुंगरिया में पुलिया के पास खेत में काम करने वाले मजदूर वीरेन सिंह धुर्वे, हरि सिंह गौड़ निवासी भिलौदा और राहुल अहिरवार निवासी कैमोरी खड़े थे। इसी दौरान अरविंद और राजेंद्र भी उनके पास आकर बातचीत करने लगे तभी कटंगी की तरफ से कार क्रमांक एमपी 20 सी एल 3412 का चालक वाहन को अत्यंत तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया। वह जब तक संभल पाते, कार ने वीरेन, हरि सिंह और राहुल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों के हाथ-पैरों और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
