इंदौर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को इंदौर में सर्व आदिवासी समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई। लालबाग से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
रैली में शामिल युवा और महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा, आभूषण एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नजर आए। रंग-बिरंगी वेशभूषा और पारंपरिक अंदाज ने रैली को आकर्षक बना दिया। प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
