गाजा में इजरायली बमबारी में 25 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा 19 मार्च (वार्ता) गाजा में सबरा इलाके में बुधवार को एक मकान पर इजरायली बमबारी में कम से कम 25 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी जबकि 10 से अधिक घायल हो गये।

चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने मिसाइल से घर को निशाना बनाया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में मलबे से भरी सड़कों पर चलते हुए परिवार दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग गद्दे और घरेलू सामान से भरी गाड़ियाँ धकेल रहे हैं जबकि अन्य अपने डरे हुए बच्चों का हाथ थामे हुए हैं।
इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई एड्राई ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि निकासी के आदेश गाजा के उत्तर में बेत हनौन के पड़ोस और दक्षिण में खिरबेट खुजाआ, अबासन अल-कबीरा और अबासन अल-जदीदा क्षेत्र में लागू हैं।

बयान में निवासियों से सुरक्षा के लिए पश्चिमी गाजा शहर और खान यूनिस में ज्ञात आश्रयों को तुरंत खाली करने के लिए कहा गया है।

इजरायली सेना ने मंगलवार को भोर से ही गाजा के विभिन्न क्षेत्रों में गहन हवाई हमले शुरू कर दिए, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गये हैं और उसने दो महीने का युद्धविराम तोड़ दिया।

 

Next Post

बंगलादेश में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे : यूनुस

Wed Mar 19 , 2025
ढाका, 19 मार्च (वार्ता) बंगलादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने अमेरिकी सीनेटर गैरी पीटर्स को आश्वासन दिया है कि देश में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष होंगे और पिछले समारोहों की तरह उत्सव के माहौल में आयोजित किए जाएंगे। ढाका ट्रिब्यून ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। […]

You May Like