झाबुआ: सहकारी समिति मेघनगर के तत्कालिन समिति प्रबंधक संजय नागर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से संस्था को राशि 8,12,52,585.30 रूपये की गंभीर आर्थिक हानि होने से संजय नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
पैक्स कम्प्युटराईजेशन योजनांतर्गत संस्थाओं के 31 मार्च 2023 के सदस्यवार आंकडों एवं आडिटेड बैलेंसशीट के मदवार आंकडो में अंतर संज्ञान में आने से संस्था मेघनगर का परीक्षण सीए से कराये जाने पर लेखाकंन पद्धति में विसंगतयों के कारण काफी बडे अंतर प्रदर्शित होने के कारण बैंक द्वारा संस्था मेघनगर के साथ अन्य संस्थाओं के अंतर की जांच संभाग स्तरीय दल से करवाये जाने हेतु संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर से अनुरोध किया गया।
