
गंधवानी। धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में रविवार की शाम को एक नाबालिका का जबरन अपहरण कर बोलेरो में बैठाकर पत्नी बनाने का बोलकर आरोपियो द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। गंधवानी पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपीयो के खिलाफ रविवार देर शाम मामला दर्ज किया।गंधवानी पुलिस ने बताया कि बोलरो वाहन एमपी 41टीए 0825 में आरोपी शिक्षक कालोनी गंधवानी से युवती को जबरजस्ती ले जा रहे थे। इस दौरान ग्राम झेगदा में आरोपी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही थी। इस दौरान बकरियों के झुंड को रोंदता हुआ पलटी खा गया। जिसमें घटनास्थल से तीन बकरियां मारी गई। वहीं घटना के बाद उक्त बोलेरो वाहन का पीछा करते हुए ग्रामीण लोगो के साथ गंधवानी पुलिस टीम पहुची।जहां वाहन में सवार एक नाबालिका को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बोलेरो सवार तीन यूवको को पकड़ने की कोशिश की जो मौके का फायदा उठाकर खेतों से होते हुए। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ लग गई थी। इस पूरे सनसनीखेज घटनाक्रम के विषय में गंधवानी पुलिस ने बताया कि गंधवानी पुलिस को जानकारी मिली थी। बताया कि ग्रामीण लोग भी पीछा कर रहे हैं। इसके बाद गंधवानी पुलिस तुरंत हरकत में आई और उक्त बोलेरो वाहन का पीछा किया। इस दौरान उक्त बोलेरो वाहन डेहरी की ओर जाते समय ग्राम झेगदा में अनियंत्रित होकर बकरियों के झुंड को रौंदते हुए पलटी खा गया। जिसमे कैलाश पिता निर्भय नामक व्यक्ति की तीन बकरियां घटनास्थल पर ही मारी गई। वहीं एक बालिका घटना में बाल बाल बची। इस दौरान बोलेरो में सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए। वहीं उक्त बोलेरो वाहन गंधवानी थाने के ग्राम सादी का है। जो महिला के नाम से रजिस्टर्ड है।फिलहाल गंधवानी पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपीयो को पकङने के सोमवार को टीम बनाई गई है। पुलिस ने धारा 87,115(2),351(3),3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया है।
इनका कहना है।
एक नाबालिक युवती के अपहरण वाले मामले में एफआईआर दर्ज की है तीनों आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
प्रदीप खन्ना थाना प्रभारी गंधवानी।
