सीहोर. शहर के विश्रामघाट मां चौसट योगिनी मरीह माता मंदिर आगामी दिनों में अब हाईमास्क की रोशनी से सराबोर हो गया है. इसके अलावा यहां पर हाई मास्क और टीन शेड और डामरीकरण निर्माण आदि किया जाएगा. गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मरीह माता मंदिर पर 31 लाख के विकास कार्य का भूमि पूजन कन्याओं और मातृ शक्ति से कराया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा विकास के साथ सनातन धर्म को लेकर चलती है, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में परिषद के द्वारा दो दर्जन से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है. शहर को स्वच्छ रखने के साथ विकसित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है. उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध माता मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है. यहां पर टीन शेड का निर्माण कार्य शीघ्र हो जाएगा.इस मौके पर भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, राजेश मांझी, अर्जुन राठौर, राहुल राय, कमलेश राठौर, विजेन्द्र परमार, अजय राजपूत, कमलेश कुशवाहा, मांगीलाल मालवीय, आशुतोष त्यागी, आशीष पचौरी, राजेश परिहार, धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि शामिल थे. मंदिर की ओर से रोहित मेवाड़ा ने आभार व्यक्त किया.
