सूर्य होंगे उत्तरायण,विवाह आदि मांगलिक कर्म होंगे प्रारंभ

स्नान दान का पूरे दिन रहेगा पुण्य काल,19 साल बाद दुर्लभ भौम पुष्य योग: आचार्य मार्कण्डेय

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। मकर संक्रांति इस वर्ष तीन साल बाद पुन: 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इससे पहले, 2021 में 14 जनवरी और उसके बाद के वर्षों में 15 जनवरी को यह पर्व पड़ा था। इस बार संक्रांति का मुख्य वाहन बाघ और उप वाहन अश्व है। यही नहीं 19 साल बाद दुर्लभ भौम पुष्य योग का संयोग बन रहा है।

मां शीतला संस्कृत पाठशाला गुरुकुल के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि इस बार मकर संक्रांति पर कई शुभ योग बन रहे है। सूर्य धनु से मकर राशि में सुबह 8.56 मिनिट पर प्रवेश करेंगे, इस दिन माघ कृष्ण प्रतिपदा पर आनंदादि स्थिर,वर्धमान योग ,पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में लोग पवित्र मां नर्मदा मां गंगा आदि नदियों में स्नान करेंगे।

मंदिरों में अपने गुरु, ब्राह्मण को तिल-गुड़, खिचड़ी, वस्त्र, कंबल आदि का दान-पुण्य करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होते ही खरमास समाप्त होगा और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। ग्रहों के युति का संयोग मानव जीवन और प्रकृति पर गहरे प्रभाव डालेंगे।

पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य फल पाने का अवसर

आचार्य मार्कण्डेय के अनुसार इस दिन किए कार्यों का प्रभाव सकारात्मक होगा। इस बार संक्रांति पर 19 वर्षों बाद भौम पुष्य योग बन रहा है, जो सुबह 10.17 से अगले दिन 10.28 तक रहेगा। साथ ही, प्रीति योग भी दोपहर 2.59 से अगले दिन तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। इस दिन किए गए कार्यों का प्रभाव दीर्घकालिक और सकारात्मक होगा।

सूर्य उत्तरायण का ज्योतिष प्रभाव

मकर संक्रांति का मुख्य वाहन बाघ और उप वाहन अश्व है। ये दोनों रफ्तार के प्रतीक हैं। लोग अधिक आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। सरकारी तंत्र के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। न्याय से जुड़े मामलों में तेजी आएगी।

स्वास्थ्य: सर्दी से संबंधित रोगों में कमी आएगी और सूर्य की ऊर्जा सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगी।

आर्थिक क्षेत्र: सूर्य के उत्तरायण होने से कृषि और व्यापार में लाभ होगा। खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर रहेंगे।

देश : ग्रहों के युति संयोगों के अनुसार, भारत के अन्य देशों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक व आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे।

शनि प्रभाव: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ शनि के दुष्प्रभाव में कमी आएगी। इससे रोजगार और प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार होगा।

Next Post

स्व. लोकेंद्र सिंह बस स्टैंड पर संचालित रैन बसेरे में श्रद्धालुओं से वसूली जारी राशि

Fri Jan 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज ओंकारेश्वर । ओंकारेश्वर नगर परिषद द्वारा स्व. लोकेंद्र सिंह बस स्टैंड पर यात्री विश्राम गृह सार्वजनिक शौचालय एवं स्नान गृह मिश्रा कंट्रक्शन भोपाल को 30 साल की लीज पर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि […]

You May Like