सांकेतिक भाषा दिवस पर कलेक्टर पहुंचे स्नेह सदन

सतना।अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 23 सितंबर के मौके पर मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सतना में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बनाए गए स्कूल स्नेह सदन पतेरी पहुंचे। उन्होंने वहां बच्चों और सांकेतिक भाषा के शिक्षकों और स्टाफ से मिलकर उन्हें नवरात्रि और सांकेतिक भाषा दिवस की शुभकामनायें दी। इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक राजीव सिंह, मैनेजर स्नेह सदन सिस्टर आन मरिया, प्रेम सदन बरा कला कोठी की सिस्टर जेनेट, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ श्रीमती चेतना, केके शुक्ला भी उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि यह दिवस समावेशन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उत्सव है। इस भाषा के माध्यम से श्रवण बाधित एवं अन्य आवश्यक आवश्यकता वाले बच्चे और लोग अपनी भावनायें, विचार और आवश्यकताओं को व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि समावेशी संवाद का अधिकार सभी का मौलिक अधिकार है। अतः हम सबकी जिम्मेदारी है कि सांकेतिक भाषा को सीखने की कोशिश करे और लोगों को इसके महत्व के बारे में बताये। उप संचालक सामाजिक न्याय ने कहा कि यह एक ऐसा संवाद का जरिया है। जिसके माध्यम से हाव-भाव हाथों की मुद्राओं और शरीर को गति देकर सांकेतिक भाषा के द्वारा संवाद स्थापित किया जाता है। उन्होंने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

Next Post

तीन दिनी बैठक: अब कांग्रेस में जमीनी सक्रियता और मजबूत संगठन के लिए चलेगा अभियान

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की तीन दिवसीय संगठनात्मक बैठक मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अंतिम दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन एवं सागर संभाग के जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य फोकस संगठनात्मक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।