धान के खेत में 8 फुट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाया

बबलिया। बबलिया मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पौड़ी में धान कटाई के दौरान एक खेत में विशालकाय अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना ग्राम पौड़ी निवासी किसान नरेश यादव के खेत पर हुई, जहां कटी हुई धान की फसल के ढेर के नीचे एक करीब 8 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन अजगर देखा गया। किसान और मजदूरों ने तत्काल फोन द्वारा वन विभाग और वन्यजीव बचाव दल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बचाव दल बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचा और अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। बचाव दल ने अजगर को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक पर्यावरण में छोड़ दिया।

इस घटना के मद्देनजर बचाव दल ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से विशेष अपील की है। किसानों को सलाह दी गई है कि अगर वे फसल काटकर खेत में छोड़ते हैं, तो अगले दिन फसल के गट्टे हाथ से सीधे न उठाएं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले एक लंबी लकड़ी का उपयोग करके फसल के ढेर को पलटें और जाँच करें, उसके बाद ही उसे उठाएं। यह सावधानी किसी भी संभावित खतरे से बचाव में सहायक होगी।

Next Post

कार ने कुचला, तीन घायल

Wed Nov 12 , 2025
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार घायल कर दिया‌‌। पुलिस ने बताया कि सतीश पटेल 26 वर्ष निवासी बम्बादेवी मंदिर के पास घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसके पिता गोविन्द पटेल व साथ में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।