बनगांव टोल प्लाजा के पास करंट लगने से मजदूर की मौत

दमोह.जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव टोल प्लाजा के पास एक मजदूर को बड़ी लाइन से करंट लगने पर गंभीर हालत में मौके पर पहुंची हटा पुलिस वाहन से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक वीरेंद्र पिता महाराज सिंह लोधी 25 वर्ष निवासी छापरी ठाकुर थाना हिंडोरिया की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. बताया गया है कि इस्कॉन इंफ्रा कंपनी विगत दो-तीन माह से दमोह से सिमरिया सड़क का काम कर रही है, इसी में मजदूर काम कर रहा था. जो आज प्रथम दिन काम करने आया था और करंट लगने से उसकी मौत हो गई.

Next Post

न फर्जीवाड़े का ठोस सबूत, न आधार की जांचः कोर्ट से बरी हुआ आरोपी

Mon Jun 30 , 2025
इंदौर. खुद को आईएएस अधिकारी बताकर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए युवक को अपर सत्र न्यायाधीश जितेंद्र सिंह कुशवाह की अदालत ने दोषमुक्त करार दे दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से कथित फर्जी आधार कार्ड और सिम जब्त करने का दावा किया था, लेकिन लचर विवेचना के चलते […]

You May Like