मुम्बई में कार शोरूम में आग लगी

मुम्बई, 22 जनवरी (वार्ता) मुंबई उपनगर के सांता क्रूज़ के कलिना क्षेत्र में सीएचएस के पास सीएसटी रोड पर बुधवार को एक कार शोरूम में आग लग गई।

मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 07:44 बजे नवनीत मोटर्स के कार्यालय की पहली मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

घटना में किसी के हताहत हाेने की रिपोर्टें नहीं है।

Next Post

सुरक्षा बलों का नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैंप पर कब्जा

Wed Jan 22 , 2025
बीजापुर 22 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैंप पर कब्जा कर एक और सफलता हासिल की है। बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित भट्टिगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों ने हाईटेक ट्रेनिंग कैंप बना रखा था। मंगलवार को कोबरा बटालियन के जवानों ने […]

You May Like