
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 महगवां मोड़ में बुधवार को एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उदय उपाध्याय पिता प्रदीप उपाध्याय 22 वर्ष निवासी ग्राम कोंडिया कटनी का अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमएल 4015 से पिता की दवा लेने जबलपुर के निकला था वे जैसे ही नेशनल हाईवे-30 स्थित महगवां मोड के पास पहुंचा तभी ट्रक क्रमांक यूपी 70 एलटी 4362 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं ट्रक चालक वाहन को छोडक़र मौके से फरार हो गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
