गाडिय़ो को साफ कर दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

रीवा।17 सितंबर से 2 अक्टूबर प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव से लेकर गांधी जयंती तक चल रहे नशा मुक्ति के विशेष अभियान के तहत आज शहीद भगत सिंह सेवा समिति के द्वारा कॉलेज चौराहे में रेड ट्रैफिक सिग्नल में जब गाडिय़ां खड़ी हुई तो गाडिय़ों को साफ करके नशा मुक्ति के पोस्ट वितरित किए गए. जिसमें लिखा है कि नशे से दूर रहें ताकि घर परिवार आबाद रहे और लोगों से कभी भी नशा न करने की अपील किया गया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि आज हमारा नौजवान नशे के कारण अपने जीवन को खत्म कर रहा है. उनको बचाना हम सब की जिम्मेदारी बनती है उसके लिए चाहे हमें बूट पॉलिश करना पड़े चाहे उनके चरण धोने पड़े चाहे गाडिय़ों को साफ करना पड़े हम सब करने को तैयार हैं. लेकिन किसी भी हालत में युवा पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने देंगे हमारा नौजवान ही देश का भविष्य है इसको बचाना हम सब की जिम्मेदारी बनती है आज कॉलेज चौराहे में ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों की गाडिय़ां साफ करके उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी उमा द्विवेदी वसुंधरा प्रगति कष्टहरनाथ प्रणव शुक्ला अमित आदि लोग उपस्थित रहे.

Next Post

नपा वित्तीय संकट में, 3.63 करोड़ जलकर बकाया से वेतन पर मंडरा रहा संकट

Sat Sep 27 , 2025
बैतूल। नगर पालिका गहरे वित्तीय संकट से जूझ रही है। हालत यह है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान भी संभव नहीं हो पा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहरवासियों पर बकाया करीब 3 करोड़ 63 लाख 83 हजार रुपए का जलकर है, जिसकी वसूली लंबे समय से […]

You May Like