नपा वित्तीय संकट में, 3.63 करोड़ जलकर बकाया से वेतन पर मंडरा रहा संकट

बैतूल। नगर पालिका गहरे वित्तीय संकट से जूझ रही है। हालत यह है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान भी संभव नहीं हो पा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहरवासियों पर बकाया करीब 3 करोड़ 63 लाख 83 हजार रुपए का जलकर है, जिसकी वसूली लंबे समय से अटकी हुई है।

नगर पालिका का कहना है कि जलकर का भुगतान न करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। अवैध कनेक्शन वालों पर जुर्माना लगाने और बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी है। लोक अदालत से हाल ही में लगभग 70 लाख की वसूली हुई, जिसमें करीब 6.90 लाख जलकर से जुड़े थे।

अक्टूबर में दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के चलते राजस्व वसूली चुनौतीपूर्ण हो सकती है। नगर पालिका ने अब शहर को जोनों में बांटकर कर्मचारियों को डोर-टू-डोर जाकर बकाया जलकर वसूली का जिम्मा सौंपा है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार वसूली अभियान में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

उधर, उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब उनसे हर माह शुल्क वसूला जाता है तो नियमित पेयजल आपूर्ति मिलनी चाहिए, लेकिन गर्मियों में सप्लाई दो-दो दिन पर की जाती है। इस कारण लोग जलकर भुगतान को लेकर भी असंतोष जता रहे हैं।

Next Post

युवक ने खाया जहर, मौत

Sat Sep 27 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी रोड कृष्णा वाटिका में युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली, मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पंकज […]

You May Like