नगर निगम ने 21 दुकानों पर लगाए ताले

छिंदवाड़ा। बकायदारों के खिलाफ नगर निगम ने शख्त रूख अपना लिया है. आज नगर निगम के अमले ने इमलीखेड़ा में स्थित शॅापिंग कॉप्लेक्स में स्थित 21 दुकानों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई है. उक्त दुकान के संचालकों ने दुकान का किराया जमा नही किया था जिसके बाद नगर निगम ने यह कार्यवाही की है. बताया जा रहा है कि इमलीखेड़ा चौराह पर नगर निगम ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कर दुकाने निलाम की थी लेकिन दुकानदारों द्वारा उक्त दुकान की पूरी राशि जमा नही की गई. आज नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर इमलीखेड़ा स्थित नगर निगम के शॉपिंग कांप्लेक्स में यह कार्यवाही की गई. जिन 21 दुकानदारों पर यह कार्यवाही हुई उनके द्बारा दुकान क्रय शर्तों का उल्लंघन कर दुकान की पूर्ण राशि जमा नहीं की जाना पाया गया् इन दुकानदारों से नगर निगम को लगभग 1.5 करोड़ रुपए वसूल करना शेष है. नगर निगम आयुक्त द्बारा इन सभी को अंतिम नोटिस जारी कर 31 अगस्त 2025 तक पूर्ण राशि करने हेतु निर्देशित किया है. राशि जमा नहीं करने पर नगर निगम द्वारा उक्त दुकानों के आवंटन के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी.नगर निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी बकाया राशि जमा करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अल सुबह पहुंची निगम की टीम

सोमवार की अल सुबह जैसे ही निगम की टीम मौके पर पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया. निगम के अधिकारियों ने बिना किसी हंगामे के कानूनी प्रक्रिया के तहत एक-एक कर दुकानें सील कीं. निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बकाया राशि जमा न करने वाले किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा. आगामी समय मे जेल बगीचा परिसर और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स मे भी कार्रवाई की जाएगी.

पूर्व में जारी किए थे नोटिस

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकानों की पूरी राशि जमा नही करने पर नगर निगम ने बकाया वसूली को लेकर पहले भी कई बार लिखित नोटिस और मौखिक समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा भुगतान नहीं किया गया. जिसके बाद नगर निगम की राजस्व टीम ने यह कार्यवाही की है.

Next Post

घटना स्थल से मिले तीन गोली के खोखे, आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस

Mon Aug 4 , 2025
रीवा।समान थाना अन्तर्गत रविवार को इंदिरा नगर के बगीचे में दो युवको के साथ आधा दर्जन आरोपियो ने मारपीट की थी और गोली चलने की बात कही गई थी. लेकिन पुलिस ने गोली चलने से इनकार किया था. दूसरे दिन जब एक आरोपी को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो […]

You May Like