
छिंदवाड़ा। सिंगोली चौकी क्षेत्र में स्थित पेंच नदी के पुल के नीचे दोपहर के समय एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उक्त बात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव की अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृत महिला की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, महिला के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
