
विदिशा,लटेरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक नशे में धुत युवक सोनू कुशवाह द्वारा दिनदहाड़े एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी महिला सीएचओ के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है.वहीं जब महिलाओं से संबंधी सुरक्षा की बात की जाती है तो वह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपनी चुप्पी साध लेते हैं अगर यदि कोई बड़ा घटना घटित हो जाता है तो इसके जिम्मेवार कौन रहेंगे महिला स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ करीब 80 प्रतिशत से अधिक जो की ग्रामीण लेवल पर निवास करते हुए अपनी सेवा दे रही है पूर्व में भी विदिशा जिले के अंतर्गत ऐसे घटनाक्रम सामने आ गए हैं. जिस पर भी स्वास्थ्य अधिकरियों ने ध्यान नहीं दिया. इस मामले सीएचओ संघ के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र किरार द्वारा बताया गया कि यह महिलाओं से जुड़ा अति संवेदनशील मुद्दा है और अगर विभाग इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लेता तो वह जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे और महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए शीघ्र ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे. बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र की महिला सीएचओ इस पूरे मामले की शिकायत करने के लिए थाने पहुंची जहां पर काफी इंतजार करने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं हुई.उनको थाने से जबाव मिला कि थाना प्रभारी के आने के बाद ही रिर्पोट दर्ज की जाएगी. सीएचओ संघ ने इस पूरे मामले की जानकारी सीएमएचओ को दे दी है वहीं एसपी को भी मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है.
