बेल्ट टूटी, ओएचई पर गिरी; 2.30 घंटे रुकी ट्रेन सेवाएं

ग्वालियर: रेलवे स्टेशन पर पुर्नविकास का निर्माण कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म नम्बर 1 पर पुरानी छत का स्लैब काटते वक्त कटर मशीन का बेल्ट टूटकर ओएचई लाइन पर जा गिरा। यह बेल्ट तारनुमा था जिसमें ओएचई पर गिरते ही तेज धमाका हुआ।

घटना के समय प्लेटफार्म नम्बर 1 पर कोई ट्रेन नहीं थी और न ही आसपास यात्री थे नही तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन प्लेटफार्म नम्बर 2-3 पर बैठे यात्री धमाका सुनकर सहम गये। इसके बाद आनन-फानन में टीआरडीटीम पहुंची और ओएचई लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया तब जाकर प्लेटफार्म नम्बर 1 से ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।

Next Post

रिहायशी इलाके में भालू के मूवमेंट से दहशत में लोग

Thu May 29 , 2025
श्योपुर: जिले के अंतर्गत वीरपुर थाना इलाके की पांच कॉलोनी गांव के लोग एक भालू के खौफ में रह रहे हैं। इसकी ताजा बानगी इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई, जिसमें भालू एक-एक करके इलाके के सभी घरों के दरवाजों और चबूतरों से होकर गुजरता और तो […]

You May Like