फार्मर रजिस्ट्री का कार्य एक माह में शत-प्रतिशत करें

आष्टा। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर बालागुरु के. ने आष्टा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का औचक दौरा कर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर के इस निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल देखी गई.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, फार्मर रजिस्ट्री, एक बगिया मां के नाम, मॉडल पंचायत भवन, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया. ग्राम मालीपुरा में मात्र 13 प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य होने के कारण लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पटवारी पर नाराजगी व्यक्त की और शेष कार्यों को इसी माह पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए.

ग्राम पगारिया राम में पटवारी से फॉर्मर रजिस्ट्री और ग्राम पंचायत सचिव से पीएम आवास के कार्यों के संबंध में समीक्षा की पंचायत सचिव और सहायक सचिव द्वारा बताया गया कि 116 नाम जुड़े है और पीसीओ और सब इंजीनियर द्वारा सत्यापन का कार्य चल रहा है.

ग्राम हकीमपुर में मॉडल नवनिर्मित पंचायत भवन का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और उपयोगिता की जानकारी ली गई. पराली न जलाने के सम्बन्ध में किसानों से चर्चा की गई एवं पराली जलाने के नुकसान भी सभी ग्रामीणों को बताया वहीं एक किसान द्वारा नर्मदा जल पाइप फूटने की शिकायत करने पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभाग को तत्काल सुधार कार्य करने के आदेश दिए.

ग्राम खड़ी में एक बगिया मां के नाम योजना के निरीक्षण के दौरान एक महिला सुनीता बाई पति लखनलाल द्वारा एक एकड़ में जाम की खेती की जा रही है द्वारा कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए एवं फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए.

ग्राम चन्नोटा में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित किया जाए.इस दौरान एसडीएम नितिन कुमार टाले, तहसीलदार राम पगारे, ओमप्रकाश चोरमां और नायब तहसीलदार संदीप गौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य एक माह के भीतर शत प्रतिशत करें, कार्य पूर्ण नहीं होने की दशा में तहसीलदार संबंधित पटवारी के विरुद्ध कार्यवाही करें एवं शासन की योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

 

Next Post

नववर्ष पर पूर्व नपाध्यक्ष ने किया अनाज वितरण

Fri Jan 2 , 2026
सीहोर। नववर्ष के उपलक्ष्य में नपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय और पोते वीर राय ने हर साल की तरह जरुरतमंदों को अनाज वितरण किया. पूर्व नपाध्यक्ष श्री राय ने स्टेट बैंक के सामने स्थित अपने कार्यालय से गरीबों को अनाज का वितरण किया आयोजित कार्यक्रम में अनाज का वितरण […]

You May Like