सीहोर। नववर्ष के उपलक्ष्य में नपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय और पोते वीर राय ने हर साल की तरह जरुरतमंदों को अनाज वितरण किया.
पूर्व नपाध्यक्ष श्री राय ने स्टेट बैंक के सामने स्थित अपने कार्यालय से गरीबों को अनाज का वितरण किया आयोजित कार्यक्रम में अनाज का वितरण शुरू हुआ जो काफी देर तक चलता रहा. जरूरतमंद और गरीबों को करीब 50 क्विंटल से अधिक पांच-पांच किलो के गेहंू के पैकेट प्रदान किए गए. नव वर्ष के पहले दिन अनाज वितरण भिक्षा मांगने वालों को किया गया. पूर्व में श्री राय ने निर्धन विद्यार्थियों को कापी किताब कई बार वितरित किए. उनकी यह निस्वार्थ समाजसेवा पूरे साल जारी रहती है. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों को अनाज का वितरण किया गया. इस मौके पर बहादुर सिंह दांगी, पवन राठौर, महेन्द्र सिंह ठाकुर मनकी, धर्मेन्द्र यादव, एआर शेखमुंशी, रवि धूत, गोविन्द शर्मा, पवन अरोरा, नावेद जाफरी, दीलिप गांधी, राधेश्याम राय, राजेन्द्र नागर, मनोज दीक्षित मामा सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
