बैढ़न बस स्टैण्ड के समीप सड़क पर वाहन चलाते समय कान में ब्लूटूथ/ईयरफोन लगाने और तेज रफ्तार की लापरवाही एक युवक पर भारी पड़ गई। वस स्टैण्ड मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार गिर गया गनिमत रही जादा चोट नही लगी घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है
मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाइक पर सवार होकर काफी तेज गति से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने कान में ब्लूटूथ लगा रखा था, जिससे उसका ध्यान सड़क से भटक गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो को देखकर वह वाहन पर संतुलन खो बैठा और जोरदार भिड़ंत हो गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस प्रशासन के द्वारा आए दिन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है लोगो को समझाया जा रहा है वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का स्तेमाल ना करे मगर आज कल लोग मान नही रहे है
