इंदौर: विजय नगर क्षेत्र में एक घर से सोने का मंगलसूत्र और दो अंगूठियां चोरी होने का मामला सामने आया है. घर के मालिक ने चोरी का शक घरेलू काम करने वाली महिला पर जताया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.विजय नगर में रहने वाले 58 वर्षीय राजेश पाटनी ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उनके घर के बेडरूम में रखी अलमारी की दराज से पत्नी का सोने का मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियां चोरी हो गईं.
उन्हें चोरी का शक घर में काम करने वाली सोनी तिवारी, निवासी सुखलिया पर है. आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घरेलू काम करने वाली महिला पर चोरी का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है.
