दौर: गांधीनगर क्षेत्र में प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए. विवाद में एक युवती और एक महिला घायल हुई हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है.पावर हाउस के पीछे रहने वाली 55 वर्षीय कुसुम यादव ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि योगेंद्र ठाकुर उसके प्लॉट पर मकान बना रहा था. वह योगेंद्र से बात करने गई तो उसका बड़ा भाई महेंद्र ठाकुर और जीजा दीपक भी वहां आ गए. तीनों ने उसे अश्लील गालियां दीं. विरोध करने पर योगेंद्र ने लोहे के पाइप से उसकी दोनों कलाइयों पर वार किया.
उसकी 24 वर्षीय बेटी काजल बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. वहीं 30 वर्षीय दीपक पटेल, निवासी हर्षिता सिटी, गोम्मटगिरी ने शिकायत में बताया कि उसके प्लॉट के पास काजल का पट्टे का प्लॉट है. काजल आए दिन उसके प्लॉट की दीवार तोड़ देती है. वह अपने प्लॉट पर गया तो काजल ने नई बनाई गई दीवार गिरा दी. विरोध करने पर काजल ने उसे अश्लील गालियां दीं और पत्थर से हमला कर दोनों हाथों की हथेलियों में चोट पहुंचाई. 26 वर्षीय पत्नी राधा पटेल बचाने आई तो काजल ने उसके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि प्लॉट विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच की जा रही है.
