दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शराब बरामद

सागर: सागर जिले के थाना नरयावली पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित बोलेरो वाहन एक लाख चालीस हजार की शराब बरामद की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात मे तालाब वाले श्री हनुमान मंदिर के आगे, सागर रोड किनारे नरयावली में एक बोलेरो वाहन पलटी अवस्था में पड़ा है, जिसके इंडिकेटर जल रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना नरयावली पुलिस मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि बोलेरो वाहन क्रमांक MP 36 T 1348 पलटी हुई, क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था।

वाहन को जेसीबी की सहायता से सीधा कर चेक किया गया तो बीच एवं पीछे की सीटों पर खाकी कार्टन रखे मिले। जांच में कुल 28 पेटी पावर स्ट्रॉन्ग व्हिस्की (कुल 252 लीटर, अनुमानित कीमत ₹1,40,000/-) बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-) भी जब्त किया गया।थाना नरयावली पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

एयरपोर्ट रोड लाल खेड़ी में अवैध कब्जे से नाला बंद, बारिश में जलभराव से लोग परेशान

Thu Aug 28 , 2025
अशरफ अली भोपाल: वार्ड क्रमांक 6 के एयरपोर्ट रोड लाल खेड़ी क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां लोगों ने सड़क पर अपने प्लॉट से अधिक कब्जा कर लिया है, जिसके कारण नाला पूरी तरह बंद हो गया है। नाले की बंदी से हर बारिश में पानी भर […]

You May Like