एयरपोर्ट रोड लाल खेड़ी में अवैध कब्जे से नाला बंद, बारिश में जलभराव से लोग परेशान

अशरफ अली

भोपाल: वार्ड क्रमांक 6 के एयरपोर्ट रोड लाल खेड़ी क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां लोगों ने सड़क पर अपने प्लॉट से अधिक कब्जा कर लिया है, जिसके कारण नाला पूरी तरह बंद हो गया है। नाले की बंदी से हर बारिश में पानी भर जाता है और स्थिति यह रहती है कि 24 घंटे तक डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा रहता है।

जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि समस्या से राहत मिल सके।

Next Post

सर्वदलीय बैठक में OBC आरक्षण पर सर्वसम्मति से पारित हुआ संकल्प

Thu Aug 28 , 2025
भोपाल:आज राजधानी भोपाल में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि सभी दल मिलकर विधानसभा, न्यायपालिका और कार्यपालिका जैसे सभी मंचों पर […]

You May Like