सर्वदलीय बैठक में OBC आरक्षण पर सर्वसम्मति से पारित हुआ संकल्प

भोपाल:आज राजधानी भोपाल में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि सभी दल मिलकर विधानसभा, न्यायपालिका और कार्यपालिका जैसे सभी मंचों पर इस मुद्दे को क्रियान्वित कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

इसके साथ ही राज्य शासन और उसके विभिन्न घटकों द्वारा चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी करने में विलंब से प्रभावित शेष 13 प्रतिशत अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने हेतु भी सभी दलों ने एक स्वर से समर्थन दिया। सर्वदलीय संकल्प में स्पष्ट किया गया कि ओबीसी वर्ग के हक और अधिकारों को सुनिश्चित कराने के लिए सभी राजनीतिक दल मिलकर प्रयास करेंगे।

Next Post

ग्वालियर स्टेशन से 3 साल की बच्ची का अपहरण

Thu Aug 28 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 3 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया है. प्लेटफार्म नंबर 1 से बच्ची का अपहरण हुआ है. पुलिस बच्ची को तलाश रही है. दतिया जिले की रहने वाली एक महिला अपने 3 साल की बच्ची राधा के साथ रेलवे स्टेशन पर उतरी थी. […]

You May Like

मनोरंजन