कटनी, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहा एक ट्रैवलर वाहन मिनी ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही तत्काल माधव नगर पुलिस एवं यातायात पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भिजवाया गया। कर्नाटक से प्रयागराज की ओर ट्रैवलर से जा रहे सभी श्रद्धालु एक ही परिवार के थे। परिवार के सदस्यों से भरी ट्रेवलर झिंझरी चौकी अंतर्गत पीरबाबा के आगे एक ढाबा के पास विपरीत दिशा से आ रहे भूसे से भरे 407 वाहन से टकरा गयी। दुर्घटना में ट्रेवलर सवार 13 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गयी है।
Next Post
एसीसी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर
Tue Feb 18 , 2025
नयी दिल्ली 18 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार ने उन्नत रसायन सेल (एसीसी) योजना में रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी लिमिटेड के साथ कार्यक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए है। भारी उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सरकार ने देश में उन्नत बैटरी विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़े कदम के […]

You May Like
-
11 months ago
एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा 24 प्रतिशत बढ़ा
-
4 months ago
लक्ष्य फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे
