ग्वालियर: तिघरा बांध का लेवल आज रात में 132 फीट पर पहुंच गया है। अभी बांध 7.50 फीट खाली है। 16 दिन में तिघरा बांध में करीब 8 फीट पानी जल स्तर बढ़ गया है। जून जुलाई में बांध में तेजी से पानी बढ़ने का 2 दशकों में यह रिकॉर्ड रहा है। तिघरा बांध का जल स्तर 793 फीट से ऊपर पहुंचने के बाद बांध के गेट खोलकर बांध के जल स्तर को मेंटेन किया जायेंगा।
तिघरा से नियमित सप्लाई जारी रखने या एक दिन छोड़कर सप्लाई दिये जाने के संबंध में अगस्त में फिर से समीक्षा की जायेगी। तिघरा बांध में अगस्त महीने की स्थिति को लेकर चर्चा होगी। जलस्तर यदि 737 के आसपास रहेगा तो नियमित सप्लाई जारी रखने का निर्णय लिया जायेगा। इस मानसून में जिस तेजी से वर्षा हो रही है। उससे अब बरसात के दौरान नियमित सप्लाई बहाल करने की संभावना अधिक है।
