आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और ईवी का समन्वय विषय पर कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर: अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में आयोजित एआईसीटीई क्यूआईपी-पीजी प्रमाणपत्र कार्यक्रम के अनिवार्य ग्रीष्मकालीन (ऑफलाइन) सत्र का समापन हुआ। इस कार्यक्रम का विषय था “इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और ईवी का समन्वय”।
यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. सिंह के नेतृत्व तथा डॉ. एम. एस. परिहार के समन्वयन में संचालित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. आई. ए. अंसारी, डॉ. विनल पटेल और डॉ. पिंकू रंजन जैसे विशेषज्ञ फैकल्टी सदस्यों ने महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान दिया।

इस कार्यक्रम में देशभर के 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो मध्य प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से आए थे। यह राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को दर्शाता है।पाठ्यक्रम में प्रतिभागियों को सिद्धांत आधारित व्याख्यानों के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक और इलेक्ट्रिक वाहनों के एकीकृत उपयोग से संबंधित नवीनतम शोध और औद्योगिक अनुप्रयोगों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

Next Post

श्री हंस विभू आश्रम में गुरु पूजा महोत्सव आज मनेगा

Sun Jul 6 , 2025
ग्वालियर: गुरू शिष्य परम्परा के प्रमुख त्यौहार गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सदगुरुदेव सतपाल महाराज के शिष्यों द्वारा देशभर में श्री गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा तानसेन रोड स्थित श्री हंस विभू आश्रम के सामने लोको पर […]

You May Like