रुपया 31 पैसे टूटा

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 31 पैसे टूटकर 90.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 13 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार की समाप्ति पर 90.34 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। यह छह पैसे की बढ़त में 90.28 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 90.18 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के रुपये में गिरावट रही और यह 90.83 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया। अंत में 90.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्य सभी कारकों ने रुपये को समर्थन दिया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक भी 0.1 प्रतिशत से अधिक टूट गया।

 

Next Post

उद्योग जगत ने आरबीआई के बयान में एमएसएमई, रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रोत्साहन की तारीफ की

Fri Feb 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) उद्योग जगत ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी बयानों में रेपो दर को स्थिर रखने को समयानुकूल बताया और एमएसएमई तथा रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रोत्साहन के लिए किये गये उपायों की तारीफ की। बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारक […]

You May Like