अंधड़ का येलो अलर्ट, मौसम का बदला मिजाज

50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी
जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। 40 से 50 किमी की रफ्तार के साथ अधड़ चलने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को सुबह से धूप खिली रही दिनभर सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। जिसके चलते गर्मी का एहसास बढ़ गया था।

मौसम विभाग की माने तो 48 घंटो के बाद मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने की संभावना है जिसके पठारी क्षेत्र में विस्तृत ट्रफ के साथ संयोजित होने के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आनी शुरू हो जाएगी। जिसके असर से मौसम की रंगत बदल रही है।
ऐसा रहा तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 28 और शाम को 15 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं पांच किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Mon Mar 31 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल क्षेत्र में ईद उल फितर यानि मीठी ईद का त्योहार आज सोमवार को हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर की 80 मस्जिदों और ईदगाह में सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक ईद की नमाज अदा की गई। कंपू […]

You May Like