पुरानी रंजिश को लेकर पेट्रोल पंप संचालक ने चलाई गोली

ग्वालियर:थाना विश्वविद्यालय इलाके में एक पेट्रोप पंप पर विवाद के बाद गोली चली है। घटना का पता चलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग करने वाले पंप संचालक को हिरासत में ले लिया है। झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शहर के गोला का मंदिर स्थित पिन्टो पार्क स्थित अभिनंदन वाटिका के पीछे रहने वाले भूपेन्द्रसिंह गुर्जर का प्रमोद शर्मा से विवाद चल रहा है।

प्रमोद शर्मा का विश्वविद्यालय थाना इलाके मेें कलेक्ट्रेट के पास उनका पेट्रोप पम्प है। बीती देर रात भूपेन्द्र जब पम्प के पास पहुंचा तो दोनों अचानक आमने-सामने आ गये और विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गयी। इसके बाद पंप संचालक प्रमोद शर्मा ने अपनी लायसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने इस मामले में पंप संचालक को हिरासत में लेकर लायसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया।

Next Post

दतिया में पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर बोले - नेताओं के इशारे पर काम नहीं चलेगा

Thu Dec 18 , 2025
दतिया:जिले के कस्बा बसई में उस वक्त प्रशासनिक हलचल मच गई, जब कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने एक पटवारी को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। कलेक्टर का साफ और दो टूक संदेश था कि नेताओं के लिए काम करने वाले कर्मचारी नहीं चाहिए, यहां सिर्फ ईमानदार अफसर चाहिए। यहां बड़ी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।