दतिया में पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर बोले – नेताओं के इशारे पर काम नहीं चलेगा

दतिया:जिले के कस्बा बसई में उस वक्त प्रशासनिक हलचल मच गई, जब कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने एक पटवारी को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। कलेक्टर का साफ और दो टूक संदेश था कि नेताओं के लिए काम करने वाले कर्मचारी नहीं चाहिए, यहां सिर्फ ईमानदार अफसर चाहिए।

यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क से निकली नाली को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि नाली को जानबूझकर तिरछा बताकर मामले को टाल दिया गया, जबकि उस पर कब्जा कर मकान तक बना लिए गए थे। इससे लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी

Next Post

ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक पर एफआईआर दर्ज

Thu Dec 18 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के आकाशवाणी रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में अध्ययनरत कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने विद्यालय के भूगोल शिक्षक पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी […]

You May Like