आकाशवाणी इंदौर ने रचा इतिहास , श्रीमहाकाल राजसी सवारी का अनवरत प्रसारण पर मिला वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र

इंदौर: आकाशवाणी इंदौर को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। विगत वर्ष 18 अगस्त को श्रीमहाकाल राजसी सवारी का आकाशवाणी इंदौर की क्रियेटिव टीम द्वारा अनवरत 5.30 घंटे तक सजीव ऑखों देखा हाल प्रसारित किया था, जिसे मध्यप्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी 19 केंद्रो द्वारा एक साथ रिले किया गया. इस अभूतपूर्व कार्य की सराहना करते हुए इसे वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड की सूची में दर्ज किया गया.

इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आकाशवाणी इंदौर की प्रसारणकर्ता की टीम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ब्रहमप्रकाश चतुर्वेदी, सुधा शर्मा, उदित तिवारी, मुकामसिंह चौहान, अखिलेश बाथम के साथ तकनीकी टीम से सुदर्शन अंसोलिया एवं अभय कुमार गुप्ता और कार्यक्रम विंग के साथियों को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए.

कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन के परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकाशवाणी की अभूतपूर्व उपलब्धि राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास में एक नया रिकार्ड स्थापित करने की बात कही. ये रिकार्ड निर्विन वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड (एनडब्ल्यूजीआर) द्वारा प्रदान किए गए, जिसमें संस्था की सचिव लतिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं

Next Post

हम युद्ध नहीं चाहते…लेकिन, ईरान पर फिर आगबबूला हुए डोनाल्ड ट्रंप, परमाणु समझौते पर दिया बड़ा बयान

Fri Feb 13 , 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते के लिए चेतावनी दी और कहा कि चीन के साथ संबंध इस समय मजबूत और सकारात्मक हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों […]

You May Like