कुएं में मिली महिला की लाश 

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

 

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भजिया ग्राम मे 30 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं के बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। मृतिका के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से जीजा एवं उसके परिवार के लोग बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। पति और परिवार के लोगों से परेशान होकर महिला ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की है। फिलहाल बड़वारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Next Post

होटल यूकेसी पैलेस के संचालक पर प्रकरण दर्ज

Fri Feb 14 , 2025
बगैर लायसेंस के चल रहा था होटल नवभारत न्यूज रीवा, 14 फरवरी, महाकुंभ में सम्मिलित हो रहे यात्रियों जिला रीवा में यात्रा के दौरान रेस्टोरेंट/ढाबा संचालक /होटल द्वारा अधिक $कीमत पर खाद्य सामग्री विक्रय की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर रीवा द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,नापतौल […]

You May Like