स्कूटी की टक्कर से वृद्ध की मौत

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूखा में स्कूटी की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां बीती रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक नितिन चड़ार पिता हमेश चड़ार 23 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पीछे ग्राम सूखा माढोताल ने बताया कि गत शाम करीब 6 बजे मकुंदी लाल चड़ार अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसबी8516 से अपने काम से ग्राम टिमरी से अपने घर सूखा आते समय ग्राम सूखा में सरकारी स्कूल के आगे देव दूध डेरी के सामने पीछे तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसडब्ल्यू 2631 के चालक ने पीछे से लापरवाही पूर्वक आकर जोर से टक्कर मार दिया।

जिससे मकुंदी लाल चडार गाडी सहित गिर गये जिससे उनको सिर में पीछे, दाहनी आँख में व दाहने पैर की पिंडली में चोट लगी व दोनों हाथों में चोट आयी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान बीती रात करीब 9 बजे मकुंदी लाल चड़ार पिता सोहन लाल चड़ार 56 वर्ष निवासी ग्राम सूखा की मौत हो गई।

Next Post

दो विक्रेताओं के कीटनाशी विक्रय लाइसेंस निलंबित

Sat Jul 12 , 2025
जबलपुर:पाटन विकासखण्ड के ग्राम बेनीखेड़ा स्थित खुशी ट्रेडर्स एवं उड़ना स्थित जय माता एग्रो का कीटनाशक विक्रय लाइसेंस उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवसों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के […]

You May Like