
नर्मदापुरम। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आंवली घाट आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा प्रत्याशी अजय बलराम पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र तोमर रज्जू और सेवादल प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोलंकी उपस्थित रहे।
नेताओं ने दिग्विजय सिंह से भेंट कर क्षेत्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
