कटनी: जुहिला बाईपास ओवरब्रिज के ऊपर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
हादसे के बाद ट्रक में भरा धान सड़क पर फैल गया, जिससे काफी दूर तक धान बिखर गया और कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के पलटते ही सड़क पर फसल बिखर गई, जिससे ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में ट्रक को हटाने और धान समेटने का काम शुरू किया गया।
Next Post
उधारी के पैसों को लेकर विवाद किया नाबालिग पर चाकू से हमला
Sun Jan 11 , 2026
इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना की रात की है, जिस पर पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार फरियादी आरूष पाल […]

You May Like
-
10 months ago
पशु के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार
-
1 year ago
कमिश्नर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया