ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी रविवार, 16 नबंवर को ग्वालियर आ रहे हैं। ग्वालियर में उनके कई आयोजन होंगें। दौरा कार्यक्रम समनवयक सादिक खान मेव शानू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी गतिमान एक्सप्रेस से सुवह 11 बजे ग्वालियर पहूंचेंगें और होटल रमाया में स्टे करेंगें, जिसके बाद दोपहर 1.30 बजे ख्वाजा खानून की दरगाह पर जोहर की नमाज अदा कर चादर पोशी करेंगें और लोगों से संवाद करेंगें।
सिद्दीकी कटोराताल कोठी स्थित ग्वालियर लिटिल कैफे पर करीब 3.15 पर बीजेपी माइनोरिटी मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी लेंगें। जिसके बाद बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के निवास पर जाएंगे।
