युवक कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

श्योपुर: युवक कांग्रेस ने यहां भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा कराई गई एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पुतला जलाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने की कोशिश की। स्थिति को संभालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी छोड़ा गया। इससे प्रदर्शन वाली जगह पर हंगामा चलता रहा।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभरत मीणा, योगेश जाट, संजीव कुशवाहा, पीयूष शिवहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध जताया।

Next Post

मटकी फोड़ महासंग्राम में विजेता गोविंदा टोली को मिलेंगे 51 हजार

Wed Sep 2 , 2026
ग्वालियर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति, मुरार द्वारा कल 3 सितम्बर को भव्य “चतुर्थ मटकी फोड़ प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। यह पारंपरिक प्रतियोगिता मुरार के ऐतिहासिक अग्रसेन चौक पर सायं 7 बजे से शुरू होगी। समिति के सचिव अमित सेठी और संयोजक अनुराग कुशवाहा […]

You May Like