अमवा में बिछिया नदी में बहे 16 वर्षीय किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव

रीवा :जिले के गुढ़ तहसील एवं मनिकवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवा 5 कोठार में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां गांव से होकर बहने वाली बिछिया नदी के उफान में समाने से 16 वर्षीय किशोर राज सिंह की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से बिछिया नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था और पानी गांव की ओर रुख कर रहा था इसी दौरान खेलते समय अनुरुद्ध सिंह का 16 वर्षीय पुत्र राज सिंह अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया।

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद आज बालक का शव गांव के पास बिछिया नदी के पुल के समीप पानी में उतराता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है, जहां घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम न तो कल मौके पर पहुंची और न ही आज सहायता के लिए आई, जिसे लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Next Post

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितताओं के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं

Fri Aug 21 , 2026
नई दिल्ली, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में चुनावी नियमों के उल्लंघन और धांधली की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने ओडिशा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को बीसीए का नया प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) नियुक्त किया है। […]

You May Like

मनोरंजन